सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Suji Dhokla Banane ki Recipe | सूजी ढोकला रेसिपी हिन्दी


Suji Ka Dhokla Recipe  सूजी का ढोकला ज्यादा तर लोगो को बहुत ही ज्यादा पसंद होता है क्योकि ये खाने में टेस्टी होने के साथ ही साथ बन कर तैयार होने में  बहुत ही कम टाइम भी लेता है क्योकि जब हम सूजी को भीगाते है तो सूजी बहुत जल्दी भीग जाता है और इसे ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है सूजी का ढोकला लोग कभी भी बनाकर खा सकते है सूजी के ढोकले की ये सबसे अच्छी खासियत है की ये झट-पट बनने वाला नास्ता है। 

Suji Dhokla Banane ki Recipe


सूजी ढोकला कैसे बनाते है ( मार्केट जैसी स्पंजी सूजी ढोकला रेसिपी इन हिंदी )( How to Make Suji Dhokla Banane ki Recipe at Home )आप सभी ने पहले सूजी का ढोकला तो बनाया ही होगा पर हम आप को हमारे सूजी के ढोकला कुछ अलग तरीके से बनाना बताएँगे हम इसमें आपको सूजी के साथ साथ आलू का भी उपयोग करेंगे इससे ढोकला और भी ज्यादा स्वादिस्ट और खाने में और भी ज्यादा टेस्टी लगता है अब आप सोच  रहे होंगे की सूजी का ढोकले में कोई कैसे आलू डाल सकता है तो हम आप की ये कंफ्यूशन अभी दूर कर देते है, चलिए हम अपना सूजी का ढोकले आलू के साथ बनाना बताएंगे चालू करते है।  

Easy Way To Make Sooji Dhokla With Potato At Home (सूजी ढोकला बनाने का आसान  तरीका ) :- 

सूजी ढ़ोकला बनाना बताते है इसके लिए हम सबसे पहले ये जान लेते है की क्या चाहिए होगा आप suji dhokla हम कढ़ाई से बना कर बता रहे है आप  इसे कुकर भी बना सकते है दोनों में इसका रिजल्ट एकदम सही आता है आज हम आपको सूजी ढोकला आलू के साथ बनाना बता रहे है इसके लिए जो सामग्री आपको चाहिए होगा हम आप को सब निचे लिस्ट में प्रोवाइड कर रहे है । 

ढोकला बन कर तैयार होने का टाइम (20 मिनट ) 

कितने लोगो के लिए (4  लोग)

सूजी के ढोकले बनाने की सामाग्रियां :-

  • सूजी ( 2 बड़े कप )   
  • आलू (4 बड़े साइज)
  • दही ( 1 कप )
  • पानी ( 1 कप )
  • हल्दी (नाम मात्र )
  • तेल ( 2  चम्मच )
  • हरी मिर्च (3 से 4 ) 
  • अदरक ( 1 छोटा टुकड़ा  )     
  • नींबू का रास  (1 नींबू का  )
  • सोडा (1 से 2 चुटकी )
  • नमक स्वाद अनुसार 
  • एक  बड़ी कढ़ाई 
  • इनो पाउडर (1 चम्मच )

सूजी का ढोकला बनाने की रेसिपी  (Suji With Allu Dhokla Recipe Hindi ) :-

  • स्पंजी ढोकला बनाने की विधि में सबसे पहले हम एक ऐसा बर्तन लेंगे जिसमें हम इस घोल को तैयार कर सके और उसमें  सूजी को डाल देंगेअब हमने जो 4 आलू  लिया है उसको अच्छे से छीलकर छोटे-छोटे टुकड़े काटकर उसे एक मिक्सी ग्राइंडर में डालकर उसमें मिर्ची और अदरक डालेंगे और उसे अच्छे से पीस लेंगे।
  • अब  आलू को सूजी के साथ मिक्स कर लेंगे इसमें हम दही दो चम्मच शक्कर, स्वाद अनुसार नमक ,दो चम्मच तेल ड़ालकर इसे अच्छे से मिक्स करेंगे।
  •  इसमें अब हम खाने सोडा डालेंगे फिर इसमें हम नाम मात्रा हल्दी डालेंगे हमें ज्यादा हल्दी नहीं डालना है ज्यादा हल्दी सोड़ा के साथ क्रिया करके इसका रंग लाल कर देगा , हल्दी डालना बुल्कुल ऑप्शनल है।  
  • घोल को जब हम चेक करे तो ये अगर गाढ़ी लग रही है तो पानी डला कर एक ऐसा घोल बनांयेंगे जो ना ज्यादा पतली और ना ही ज्यादा मोटी हो, इसे अब हम 40  लिए भीगने देते है। 
  • दूसरी तरफ  एक कढ़ाई लेंगे और उसमे 2 से 3  बड़े कप पानी डालकर गरम होने के लिए गैस पर चढ़ा देंगे अब हमारा घोल तैयार है इसे चेक कर लेंगे और अगर हमें ढोकले का घोल गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी डाल कर हम इसे मिला लेंगे। 
  • अब हम एक केक टेन लेंगे और उसके चारो तरफ अच्छे से तेल से उसे ग्रीश कर देंगे अब हम  घोल में 1 ईनो का पैकेट काट कर डाले और इसे धीरे धीरे इसे मिलाये ईनो मिलाने के तुरंत बाद हमे केक टिन में सारा घोल को डाल देना है। 
  • अब कढ़ाई का पानी गरम हो  हम इसमें एक स्टेण्ड रखते है और ढोकले के बर्तन को इसमें पकने के लिए   रखेंगे और अच्छे से ढक्कन लगा देंगे ताकि इससे भाप बहार न आने पाए। 
  • हम इसे 20 मिनट तक गैस की मीडियम तापमान पर पकाएंगे , 15  मिनट होने के बाद ढक्कन खोल कर चेक करेंगे की क्या ये पाक गया है अगर नहीं पका है तो 5 मिनट और पका लेंगे।
  • 5 मिनट बाद हम अपने गैस बंद कर देंगे हमारा मार्किट जैसी स्पंजी सूजी ढोकला विथ आलू रेसिपी  तैयार है अब हम इसे ठंडा होने  के लिए रख  देंगे।

 ढोकले में तड़का लिए हमें क्या क्या चाहिए-----

  • तेल ( 2 चम्मच )    
  • कढ़ी पत्ता (10 पत्ते ) 
  • राइ (1 चम्मच )
  • शक्कर (2 से 3  चम्मच )
  • मिर्ची लम्बा बारीक़ कटिन (4 से  5 )
  • पानी (2  कप )
  • एक तड़का पैन 

सूजी ढोकला में तड़का लगाने का सही तरीका :- 

  • अब हम एक तड़का पैन लेंगे उसमें दो चम्मच तेल डालेंगे और उसे गैस पर रखकर घर गर्म होने के लिए रखेंगे जैसे ही तेल गर्म हो जाएगा उसमें हम एक चम्मच राई डाल देंगे।
  • राई जब अच्छे से चटक जाएगा तब हम उस में कड़ी पत्ता डाललेंगे कड़ी पत्ता थोड़ा भुनने के बाद उसमें हम जो लंबी-लंबी मिर्ची कट किए हैं उसे डाल देंगे।
  • अब हम उसमे पानी डाल देंगे और उसमे शक्कर डालकर अच्छे से उबाल आते तक पका लेंगे। अब हमारा तड़का भी बनकर तैयार हो गया है। 
  •  अब हमारा सूजी ढोकला ठंडा हो गया है अब हम उसे ट्रायंगल शेप में काट लेंगे और उसके ऊपर यह तड़के को धीरे-धीरे डालेंगे।
  • लो बनकर तैयार है हमारा सूजी ढोकला ,इसे कभी भी बना कर खा सकते है आप को किसी भी चटनी के साथ सर्व कर सकते है। 

Tips and Tricks Making Suji Dhokla With Allu Recipe :-

  • सूजी ढोकला घोल को इतना ज्यादा पतला और नहीं ज्यादा मोटा करना है क्योंकि ज्यादा पतला होने से यह अच्छे से नहीं फूलेगा और बनाने में बहुत टाइम लगेगा।
  • इनो डालने के बाद घोल को ज्यादा मिलाना नहीं है नहीं तो उसमें से सारे बबल बाहर हो जाएंगे और हमारा ढोकला अच्छे से नहीं बन पाएगा तो हमें उसे ज्यादा मिक्स नहीं करना है।   
  • ढोकला जब अच्छे से ठंडा हो जाए तभी हम को उसको काटना है नहीं तो वह सारा टूट जाएगा गरम-गरम अगर कटे तो तो अच्छे से ठंडा होने पर ही उसे काटे। 
  • ढोकले में तड़का सूजी ढोकले को अच्छे से काटकर ही डालना है नहीं तो ढोकला अच्छे से स्पंजी नहीं लगेगा क्योंकि जब हम इसमें तड़का डालते हैं तो यह और ज्यादा स्पंजी होता है।   

हमारे द्वारा बनाया गया 
Suji Dhokla Banane ki Recipe यह सूजी ढोकला रेसिपी आपको कैसी लगी और हम आपके लिए ऐसे ही नए-नए रेसिपी लेकर आते रहेंगे आपको हमारी यह ढोकला रेसिपी कैसी लगी हमें बताएं अगर बनाते वक्त आपको कोई भी परेशानी हो रही है तो हमें बताएं कि आपको क्या क्या परेशानी हो रही है हम आपकी परेशानियों को दूर करने की जरूर कोशिश करेंगे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Market Style Nariyal Laddu Recipe in Hindi | नारियल लड्डू बनाने की विधि

Market Style Naroyal Laddu :  नारियल का लड्डू हमारे भारत देश में बहुत पसंद किया जाता है नारियल का लड्डू बहुत ही स्वादिस्ट लगता है और ये बहुत जल्दी बन जाता है नारियल का लड्डू सरीर के के लिए फायदे मंद होता ही है और नारियल लड्डू आप को हर जगह मिल जाता है लेकिन अगर आप को घर पर ही बनी नारियल लड्डू खाना है और आप को इसे घर पर बनाने का शौक है तो हम आप के लिए घर पर नारियल लड्डू बनाने का परफेक्ट रेसिपी लेकर आये है जिससे आप घर पर ही मार्किट जैसी नारियल का लड्डू बना कर अपने घर वालो को खिला सकते है।  सूखे नारियल का लड्डू बनाने की विधि के लिए जो भी सामग्री चाहिए वह हमारे यहां आसानी से उपलब्ध होता है नारियल के लड्डू की मदद से आप अपने अनचाहे मोटापे से भी मुक्ति पा सकते हैं नारियल का लड्डू कैसे बनता है ? नारियल का लड्डू बनाने में क्या क्या सामाग्रियों का जरूरत होता है (Market Style Nariyal Laddu Recipe in Hindi , How to Make Coconut Laddu Recipe in Hindi at Home )  घर पर नारियल लड्डू बनानेका आसान सा तरीका (घर पर मार्केट के जैसी  नारियल लड्डू कैसे बनाये...

Restaurant Style Butter Chicken Recipe in Hindi | चटपटी मार्केट जैसी बटर चिकन घर पर कैसे बनाये

Butter Chicken Recipe in Hindi : आज हम आप को अपने किचन में बटर चिकन बनाने की रेसिपी बताने वाल है रेसिपी बताने से पहले हम जान लेते ही की बटर  चिकन ये क्या होता है और ये कैसे बनता है तो हम आप को बताते है तो बटर चिकन  का नाम से ही ये स्पॉट है की इसमें खूब सारा चिकन होगा और बटर भी होगा तो नाम के अनुसार ही ये है और चिकन और बटर के मेल से ये रेसिपी बन कर तैयार होती है तो आज हम आप के लिए बहुत ही खास और टेस्टी रेसिपी बताने वाले है जिसे इण्डिया के लोग बहुत ही ज्यादा पसंद करते है।   Restaurant Style Butter Chicken Recipe in Hindi (बटर चिकन कैसे बनता है। बटर चिकन बननाने का आसान तरीका क्या है )(बटर चिकन को घर पर कैसे आसानी से बना सकते है ,इसे बननाने के लिए क्या क्या सामाग्रियो की जरुरत होगी ) आजकल लोगों को चिकन बहुत ही ज्यादा पसंद आता है हम आपको अलग प्रकार का चिकन  की सब्जी बना कर बता रहे हैं हम आपको एकदम स्पेशल रेस्टोरेंट के जैसा ही बटर चिकन बनाने की विधि आपके साथ शेयर कर रहे हैं यकीन मानिए यह आपको बहुत ही ज्यादा पसंद आएगी और यह एकदम ...

Lucknowi Chicken Biryani Recipe in Hindi | लखनवी चिकन बिरयानी बनाने की विधि

Lucknowi Chicken Biryani Rrecipe in Hindi (लखनवी चिकन बिरयानी) :  आज हम आपको अपने इस किचन में लोगो का  सबसे ज्यादा पंसदीदा और सबसे ज्यादा मन को भाने वाला चिकन बिरयानी बनाने जा रही हूँ मई आज आपको लखनवी चिकन बिरयानी बनाना बताउंगी और लखनवी चिकन बिरयानी की खासियत ये होती है की इसमें बहुत ज्यादा मसलो का उपयोग नहीं किया जाता है ये दिखने में बहुत ही सिंपल लगता है पर इसमें काफी अच्छा टेस्ट होता है जो इसे पकवान को खाने पर मजबूर कर देता है।  बिरयानी खाना आजकल कौन पसंद नहीं करता बिरयानी का नाम सुनते ही सभी लोगों के मुंह में पानी आ जाता है तो चलिए हम आपको लखनवी चिकन बिरयानी कैसे बनते है ,लखनवी चिकन बिरयानी बनाने का आसान तरीका (लखनवी चिकन बिरयानी को घर पर कैसे आसानी से बनाये इसकी विधि )  ( How to make Lucknowi Chicken Biryani Recipe at Home )  (टेस्टी जायकेदार चिकन बिरयानी रेसिपी इन हिंदी, लखनवी चिकन बिरयानी बनाने का मेन इंग्रेडिएंट्स  )लखनवी चिकन बिरयानी बनाने की विधि हिंदी में   बनाना बता रहे हैं और यह खाने बहुत ही ज्यादा टेस्टी और मजेदार चटपटी होते हैं।...