सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Cheese Bread Roll Recipe in Hindi | रेस्टोरेंट स्टाइल चीज़ ब्रेड रोल रेसिपी हिंदी


Cheese Bread Roll Recipe in Hindi : आज हम आपको अपने किचन में चीज़ रोल बनाना बता रहे है  वो भी ब्रेड से क्योकि ब्रेड हर किसी को पसंद होता है ब्रेड रोल बहुत ही जल्दी बनने वाला नाश्ता है चीज ब्रेड रोल बच्चों को बहुत ही ज्यादा पसंद आता है और बच्चों के साथ साथ बड़े लोग भी बड़े ही चाव से खाते हैं ब्रेड रोल (Cheese Bread Roll Recipe in Hindi )(घर पर ब्रेड रोल बनाने का तरीका ,ब्रेड रोल कैसे बनाये ) बड़ी ही टेस्टी लगती है और ये बनाने में भी बहुत आसान है। 

Cheese Bread Roll Recipe in Hindi

(Easy Way To Make Cheese Bread Rolls At Home) चीज़ ब्रेड रोल कैसे बनाये
 ब्रेड रोल बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है और हम इसमें अपने मनपसंद सब्जियों का स्टाफिंग कर सकते हैं मैं आपको चीज ब्रेड रोल में आलू के स्टाफिंग से बनाना सिखा रही हूं आप चाहे तो इसमें अपने हिसाब से किसी भी सामग्री का जो आपको पसंद है इसमें स्टाफिंग कर सकते हैं आप इसके जगह आलू के जगह पनीर का स्टाफिंग कर सकते हैं या फिर पनीर के जगह अपने मनपसंद सब्जियों को भी डाल सकते हैं तो हम आपको ब्रेड रोल बनाना सिखाते हैं ब्रेड रोल बनाने में हम चीज़ का भी इस्तेमाल कर रहे हैं और चीज इसमें बहुत ही अच्छा और मजेदार स्वाद लेकर आता है चीज़ एक ऐसा पदार्थ है जिससे यह बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। 

चीज़ ब्रेड रोल बनाने का तरीका ( How to Make Bread Roll Recipe in Hindi ) :-

Bread Roll Recipe With Cheese  वेज चीज़ ब्रेड रोल कैसे बनाये ये हम आपको बताते है ब्रेड रोल बनाने के तरीके में सबसे पहले हमें रोल के लिए चटनी बनानी पड़ेगी चीज़ ब्रेड रोल कौन सी चटनी के साथ खाया जाता है वो हम आपको बता रहे है साथ ही इसे बना कर भी बताएंगे तो  ब्रेड रोल अमचूर की चटनी के साथ बहुत ही ज्यादा अच्छा लगता है और हम आपको चीज ब्रेड रोल बनाने के साथ-साथ इसमें अमचूर की चटनी को भी बनाना बताएंगे हम अमचूर की चटनी बनाने के लिए हमें कौन-कौन सी सामग्री चाहिए हम नीचे आपको बताते हैं। 

मात्रा - 4 से 5 लोगो के लिए 

तैयारी का समय - 15 मिनट 

बनने का समय - 15 मिनट  

अमचूर की चटनी बनाने की सामग्री (Ingredients for Amchoor Chutney Recipe in Hindi) 

  • आमचूर पाउडर (आधा कप )
  • शक्कर (आधा कप)
  • मिर्ची पाउडर (एक चम्मच)
  • जीरा पाउडर (आधा चम्मच)
  •  काला नमक पाउडर (आधा चम्मच)
  •  नमक (स्वादानुसार )
  •  पानी (दो से तीन कप)

अमचूर पाउडर की चटनी कैसे बनाये (Amchoor Chutney Recipe in Hindi) :-

  • आमचूर पाउडर की चटनी बनाने की विधि में सबसे पहले हम एक बाउल लेंगे और बाउल में हम आमचूर पाउडर को डाल देंगे इसके ऊपर हम शक्कर डालेंगे।
  • और अमचूर पाउडर और शक्कर को अच्छे से मिला देंगे मिलाने के बाद हम इसमें एक चम्मच मिर्ची,आधा  चम्मच जीरा पाउडर ,आधा चम्मच काला और  नमक स्वाद अनुसार और सभी को मिला देंगे। 
  • मिलाने के बाद हम इसमें  दो कप पानी डाल देंगे और सरे मिश्रण को हम चम्मच की सहायता से मिला देंगे, अब हम एक गैस में एक पेन को रखेंगे और इसे गर्म होने देंगे। 
  • गर्म होने के बाद हम अपने आमचूर पाउडर के मिश्रण को इसमें डाल देंगे और इसे अच्छे से चम्मच के सहायता से हिला देंगे और हम इसे पकने देंगे।
  • हमें आमचूर पाउडर की चटनी को इतना पकाना है कि इसमें एक बार उबाल आ जाये उबाल आने के बाद हम गैस  बंद कर देंगे और ठंडा होने के लिए रख देंगे हमारा चीज़ ब्रेड रोल के लिए आमचूर पाउडर का चटनी तैयार है। 

चीज़ ब्रेड रोल बनाने की सामग्री - Ingredients For Bred Roll

मात्रा - 5 लोगो के लिए

तैयारी का समय - 20  मिनट 

बनने का समय - 15 मिनट 
  • उबला हुआ आलू (मीडियम साइज 5)
  • प्याज (बारीक कटा हुआ दो)
  • धनिया कुटा हुआ ( एक चम्मच)
  • चिल्ली फ्लेक्स ( एक चम्मच  )
  • हरा धनिया (बारीक कटा हुआ आधा कटोरी)
  • अदरक का पेस्ट या बारीक कटा हुआ (आधा चम्मच )
  • नमक (स्वाद अनुसार)
  • ब्रेड (8 से 10)
  • मदुरैला चीज (10 छोटे पिश )

मार्किट जैसी एकदम चटपटी चीज ब्रेड रोल रेसिपी ( Cheese Bread Roll Recipe in Hindi ) :-

  • चीज ब्रेड रोल बनाने की रेसिपी में सबसे पहले हम एक बाउल लेंगे और बाउल में हम उबले हुए आलू को कद्दूकस करके अच्छे से डाल देंगे इसके बाद हम इसमें प्याज डालकर मिक्स कर देंगे। इसमें कुटा हुआ साबुत धनिया, चिल्ली फ्लेक्स ,हरा धनिया एकदम बारीक कटा हुआ, अदरक का टुकड़ा चीज़ और स्वाद अनुसार नमक डालेंगे।
  • और सभी को मिक्स कर देंगे अब हमारा स्टफिंग तैयार हो गया है अब हम दूसरी ओर हमें ब्रेड के कड़े हिस्से नहीं निकालना है हम इसे सीधा ही उपयोग करेंगे ब्रेड को पानी में डूबा कर हम सीधे निकालेंगे और उसे प्रेस करते हुए इसका पानी बाहर निकाल देंगे।
  • हमें  ब्रेड को इस प्रकार से प्रेस करना है कि यह ब्रेड टूटे नहीं उसके बाद हम इसमें अपने स्टाफिंग को ब्रेड के बीच में डालेंगे थोड़ा स्टाफिंग डालने के बाद हम इसमें चीज का एक टुकड़ा डालेंगे। 
  • और उसके ऊपर थोड़ा और मिश्रण डाल देंगे और इसे हम अपने हाथों से दबाते हुए गोल सेप में बनाने की कोशिश करेंगे और आप अगर इसे गोल सेप बना रहे हैं तो यह टूटने लग सकता है लेकिन आपको इसे कवर करते हुए गोल-गोल बनाना है।
  • आप चाहे तो इसे कोई भी सेप दे सकते है हमारा स्टफिंग कवर होना चाहिए बस इसी प्रकार हम सभी ब्रेड को गोल शेप में बना लेंगे स्टाफिंग भर के। 
  • अब हम दूसरी तरह तेल को रखेंगे गर्म होने के लिए इसके लिए हम एक कढ़ाई  लेंगे और उसमें खूब सारा तेल डालकर इसे गर्म होने के लिए रख देंगे 10 मिनट बाद तेल गर्म हो गया है 
  • अब हमारा तेल भी अच्छे से गर्म हो गया है हमें ब्रेड को अच्छे गर्म तेल में ही सेकना है अब हम चीज ब्रेड रोल को तेल में तलने के लिए डालते हैं हमें ब्रेड रोल को तलते है दोनों तरफ अच्छे से सेक जाये । 
  • इसी प्रकार सारे चीज़ ब्रेड रोल को सेक लेंगे और एक प्लेट में पेपर डालकर इसमें रखेंगे  लो बनकर तैयार है हमारा ब्रेड चीज रोल इसे आप अमचूर की चटनी के साथ सर्व  कर सकते हैं यह खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी और चटपटी लगती है। 

ब्रेड रोल बनाते समय हमें कुछ बातों का ध्यान रखना है :-

  • ब्रेड रोल रेसिपी  बनाने के लिए एक या 2 दिन पुराना ब्रेड लेना है इससे हमारा ब्रेड टूटेगा नहीं क्योंकि जब हम फ्रेश ब्रेड लेंगे तो हमारा फ्रेश ब्रेड बहुत जल्दी टूटने लगता है इसलिए हमें एक या 2 दिन पुराना ही ब्रेड लेना है। 
  • हम ब्रेड रोल की स्टाफिंग में अपने अनुसार किसी भी सब्जी की स्टाफिंग कर सकते हैं या आप चाहे तो इसमें पनीर की स्टाफिंग भी कर सकते हैं हम आपको इस ब्रेड रोल की रेसिपी में आलू का स्टाफिंग डाल कर बता रहे हैं। 
  • चीज ब्रेड रोल को फ्राई करें तो तेल ज्यादा होना चाहिए ताकि चीज ब्रेड रोल तेल  में पूरा डूब जाए और यह अच्छे से चारों तरफ सीख जाए कम तेल होने से ब्रेड रोल बहुत ज्यादा तेल अबजॉब करता है। 
  • चीज ब्रेड रोल को सेकते समय तेल का तापमान तेज होना चाहिए अगर तापमान तेज नहीं हुआ तो चीज ब्रेड रोल बहुत ज्यादा तेल सोख लेता है और यह एकदम ऑयली हो जाता है। 
  • हम जब भी ब्रेड रोल में चीज डालें तो हम ब्रेड रोल चीज डालते तो चीज को हम बीच में ही डालेंगे नहीं तो हमारा चीज बहुत जल्दी पिघल जाएगा और हमारे चीज ब्रेड रोलको फाड़ कर बाहर आ जाएगा इसलिए हमें चीज को अंदर ही डालना है बाहर नहीं डालना है।  
हमारे द्वारा बताए गए Cheese Bread Roll Recipe in Hindi ( रेस्टोरेंट स्टाइल चीज़ ब्रेड रोल रेसिपी हिंदी,ब्रेड रोल कैसे बनाये , घर पर ब्रेड रोल बनाने का तरीका ) आपको कैसी लगी हमें बताएं अगर चीज ब्रेड रोल बनाते टाइम कोई भी परेशानी हो तो हमें आपकी परेशानी बताएं हम आपकी परेशानी दूर करने की कोशिश जरूर करेंगे अगर आपको किसी और रेसिपी के बारे में जानना है तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं ताकि हम आपके द्वारा बताए गए रेसिपी को अपने अगले ब्लॉक में लाने की कोशिश जरूर करेंगे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Cake Whipped Cream Recipe in Hindi | केक के लिए क्रीम कैसे बनाये

Cake Cream Recipe :  हम आपको इस रेसिपी में केक को डेकोरेट करने के लिए क्रीम घर पर कैसे बनेगी आप सभी को बताने वाले है केक को डेकोरेट करने के लिए व्हिप क्रीम जरुरत होती है। हम जानते है आप सभी को लग रहा होगा की Whipped Cream   ये कैसे बनता बनता होगा तो हम आपकी ये परेशानी जल्दी ही दूर करने वाले है चलिए आपको हम   केक के लिए क्रीम बनाने की विधि को आज हम आप सभी के साथ सेयर करते है।      केक सजाने के लिए घर पर व्हिप क्रीम कैसे बनाये ? अधिकतर लोग घर पर केक तो बन लेते है पर केक क्रीम बनाना उन्हें नहीं आता है अगर किसी के बर्थडे के लिए केक बना रहे है तो बिना डेकोरेट किये क्या केक दिखने में अच्छा और मजेदार लगेगा नही ना तो आपकी परेशानी को दूर करने के लिए मैं घर की चीजों से बने Cake Cream Recipe   बता रही हूँ।  मैं आपको केक का क्रीम (Cake Cream Banane Ki Recipe in Hindi ) में सभी तरीको से केक का क्रीम बनान बताउंगी जैसे की हम आप को सबसे पहले दूध से क्रीम ,बटर से क्रीम  (Milk S...

Vanilla Cake Recipe in Hindi Without Eggs in Cooker | वेनिला केक बनाने की विधि

  Vanilla cake recipe without Egg in Hindi :  आज हम आप को अपने किचन में एकदम सिंपल मार्केट  के जैसा ही वेनिला केक बनाना बताने जा रहे है और इस केक की खाश बात ये है की हम इसमें एग का उपयोग नहीं कर रहे है और बिना ओवन के बना रहे हैं हम इसे कुकर में आपको बना कर बताएंगे   हम आप को एकदम मार्किट जैसी ही रेसिपी बताएँगे जिसे आप बना कर अपने पुरे परिवार को खिला सकते है वेनिला केक रेसिपी हिंदी ( how to make vanilla cake recipe in hindi )बहुत आसान है  ।   वनीला केक कैसे बनाते है वैनिला केक बनाने का तरीका ( Vanilla Cake Recipe in Hindi Without Eggs in Cooker, How to make vanilla cake recipe in hindi ) ( कुकर से वैनिला केक बनाने का तरीका हिंदी में ) ( बिना अंडे  के वेनिला केक बनाने की विधि इन हिंदी )   हमने इस केक में अण्डे का उपयोग इसलिए नहीं किया है क्योकि किसी किसी को अंडे की मौजूदगी अच्छी  नहीं लगती जो लोग अंडे का सेवन नहीं करते उन लोगो को  केक खाते ही पता चल जाता है  की केक में अंडा डाला गया है की नहीं तो हम आप की इन सभी ब...

Matka Malai kulfi Recipe in Hindi | मटका मलाई कुल्फी बनाने की रेसिपी

  Matka Malai kulfi Recipe in Hindi : मार्किट जैसी मटका मलाई कुल्फी बनाने की रेसिपी  हम आपको इस रेसिपी में एकदम मार्केट जैसी मलाई कुल्फी बनाना बताएं गे और आप इसे घर पर आसानी से बना कर खा सकते हैं इसे बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है   ulf i  बच्चों को बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं और बच्चों के साथ आप बड़े लोगों को भी बहुत ज्यादा पसंद आती है  मटका  Gulf i  मुंह में जाते ही घुल जाते हैं और ऐसा लगता है कि मनो हमने कोई अद्भुत चीज खाली है मलाई कुल्फी बहुत ही टेस्टी लगता है और यह बाकी गुल्फी  की तुलना में बहुत ही हेल्दी है ये प्योर दूध से मिलकर बना होता है और इसमें कोई भी केमिकल का प्रयोग नहीं करते हैं तो चलिए हम आपको मलाई कुल्फी बनाने की रेसिपी बताते हैं।  आज हम आपको बताएँगे की मटक मलाई कुल्फी कैसे बनाते ये कैसा होता है?( How to make matak malai kulfi recipe in hindi ,market style matka malai kulfi recipe hindi )(  matka malai k ulfi without condesed milk recipe in Hindi )(केसर कुल्फी बननाने की विधि ,घर के दूध से कुल्फी बनाने की रेसिपी ...